Shahjahanpur News : सावन के पहले दिन जय शिव शंकर के उदघोष गूंजे शिवालयमंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Shahjahanpur News : सावन के पहले दिन जय शिव शंकर के उदघोष गूंजे शिवालयमंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक
Shahjahanpur News : सावन के पहले दिन जय शिव शंकर के उदघोष गूंजे शिवालयमंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को जिलेभर के शिवालय भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया और बमबम भोले, हरहर महादेव तथा ॐ नम शिवाय के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिविधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजनअर्चन कर परिवार की सुखसमृद्धि तथा प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

कलान क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पटना देवकली मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए भोलेनाथ के दर्शन किए। वहीं कांट क्षेत्र के भैंसटाकलां शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर पूजाअर्चना की। महानगर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। कई मंदिरों में भजनकीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और कतार व्यवस्था संभाली, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही। सावन का पहला दिन होने के कारण शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अनेक श्रद्धालु व्रत रखकर नंगे पांव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन जिले के शिवालयों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे सावन की आध्यात्मिक शुरुआत बेहद उल्लासपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *