Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? तुरंत पढ़ें और सावधान हो जाएं

शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? तुरंत पढ़ें और सावधान हो जाएं

Omega-3 Deficiency:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर अपनी सेहत पर सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण सेहत से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी आम हो गई है, जो दिल, दिमाग, आंखों और जोड़ों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर समय रहते शरीर में के संकेतों को पहचान लिया जाए और इसे सही फूड्स से पूरा किया जाए, तो कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते है शरीर में ओमेगा-3 की कमी होने पर क्या-क्या परेशानियां होने लगती है?

शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

त्वचा, बाल और नाखून की समस्या

त्वचा रूखी और पपड़ीदार हो जाना, त्वचा में जलन, मुंहासे और बालों का झड़ना या उनका पतला होना।

मानसिक सुस्ती और मूड

याददाश्त में कमी, ध्यान केंद्रित न कर पाना, तनाव या अवसाद (depression) महसूस होना।

जोड़ों में दर्द और सूजन

जोड़ों में जकड़न और दर्द, जो अर्थराइटिस का संकेत भी हो सकता है।

आंखों में सूखापन

आंखों में नमी की कमी और थकान होना।

थकान और कमजोरी

हमेशा थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना।

नींद की समस्या

रात में अच्छी नींद न आना।

ओमेगा-3 की कमी को कैसे दूर करें

अलसी के बीज

ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए को पावरहाउस कहा जाता है। एक चम्मच पिसी हुई अलसी में लगभग 2,350 mg ओमेगा-3 होता है, जो आपकी रोजाना की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है। आप इसे दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।

चिया सीड्स करें सेवन

ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए अलसी के बीज के अलावा चिया सीड्स भी खा सकते हैं। सिर्फ दो चम्मच चिया सीड्स में लगभग 5,000 mg ओमेगा-3 होता है। आप इन्हें पानी में भिगोकर चिया पुडिंग बना सकते हैं या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं।

 

अखरोट का करें सेवन

अखरोट सिर्फ दिमाग जैसा नहीं दिखता, बल्कि यह दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 का एक बेहतरीन स्रोत है। मुट्ठी भर अखरोट खाने से न सिर्फ आपके दिल की सेहत अच्छी रहती है, बल्कि यह तनाव को भी कम करता है।

सोयाबीन

सोयाबीन और उससे बने प्रोडक्ट्स, जैसे टोफू और सोया मिल्क भी ओमेगा-3 के अच्छे स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन और ओमेगा-3 दोनों की कमी को पूरा करने का एक शानदार तरीका हैं।

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ये छोटी पत्तागोभी जैसी दिखने वाली सब्जियां भी ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं। इन्हें उबालकर, भूनकर या सलाद में डालकर खाया जा सकता है। ये न सिर्फ ओमेगा-3 देते हैं, बल्कि इनमें विटामिन K, विटामिन C और फाइबर भी होता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply