Ayodhya News: कैंटोनमेंट बोर्ड में रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, सहायक सफाई निरीक्षक 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ayodhya News: कैंटोनमेंट बोर्ड में रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, सहायक सफाई निरीक्षक 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ayodhya News: कैंटोनमेंट बोर्ड में रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, सहायक सफाई निरीक्षक 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अयोध्या अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कथित रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कथित तौर पर ₹60 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

12 हजार प्रति व्यक्ति मांगी गई थी रिश्वत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर प्रति व्यक्ति ₹12 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस मामले की शिकायत लाल कुर्ती वार्ड के सभासद बिनीश कुमार ने सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से की थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

वाहन से 1 लाख अतिरिक्त नकदी और कर्मचारियों की सूची मिलने का दावा

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान जितेंद्र सिंह के वाहन से ₹1 लाख अतिरिक्त नकदी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की एक सूची भी बरामद होने की बात सामने आई है।

फिलहाल बरामद दस्तावेजों और नकदी की जांच की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा सके।

कैंटोनमेंट बोर्ड में कई लोगों से पूछताछ

कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने कैंटोनमेंट बोर्ड परिसर में कई कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की।

इसके बाद सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीबीआई की टीम अपने साथ लखनऊ ले गई।

पहले भी हो चुकी हैं CBI की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम पहले भी चार बार छापेमारी कर चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद भर्ती प्रक्रिया और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *