
लखनऊ उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार और निर्यात को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अहम अवसर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन संस्करणों में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने प्रदेश के उत्पादों और उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को आगे बढ़ाने वाला प्रभावी मंच बताया।
इस बार की थीम होगी ‘UP for Global Growth’
इस वर्ष ट्रेड शो की थीम ‘UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing and Exports’ रखी गई है। आयोजन में—
2400+ प्रदर्शक
1.50 लाख से अधिक B2B खरीदार
4.50 लाख से अधिक B2C आगंतुक
85 देशों से 550+ अंतरराष्ट्रीय खरीदार
की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।
13,500 करोड़ से अधिक बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
सरकार का लक्ष्य है कि ट्रेड शो के दौरान 4000 से अधिक एमओयू , ₹3200 करोड़ से अधिक प्रस्तावित एमओयू मूल्य, ₹13,500 करोड़ से अधिक बिजनेस इंक्वायरी दर्ज हो।
मुख्यमंत्री ने सिंगापुर, जापान, रूस, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत कई देशों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
27 से अधिक सेक्टर होंगे आकर्षण का केंद्र
ट्रेड शो में प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक ताकत को प्रदर्शित करने के लिए 27 से अधिक प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से—
ODOP
ODOC
MSME
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी
रक्षा एवं एयरोस्पेस
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र
पर्यटन एवं फिल्म
स्टार्टअप
फूड प्रोसेसिंग
ऑटो एवं इलेक्ट्रिक वाहन
फार्मा एवं हेल्थकेयर
खादी, हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा और फर्नीचर
जैसे सेक्टर शामिल रहेंगे।
AI से लेकर ग्लोबल ट्रेड तक होंगे नॉलेज सेशन
मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत और निवेशकों के लिए उपयोगी नॉलेज सेशन आयोजित करने के निर्देश दिए।
इनमें शामिल होंगे
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर क्राइम
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग
बैंकिंग एवं फाइनेंस
ईकॉमर्स
ग्लोबल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
फूड प्रोसेसिंग
सड़क सुरक्षा
नई श्रम संहिताएं
एमएसएमई विकास
जैसे समकालीन विषय।
सांस्कृतिक विरासत भी बनेगी ट्रेड शो की पहचान
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी दुनिया के सामने रखी जाए। इसके लिए आयोजन के दौरान
कथक
शास्त्रीय संगीत
लोकनृत्य
लोकगायन
भजन
ग़ज़ल
जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना पर भी हुई समीक्षा
बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि BVG Group, TCS, हीरानंदानी समूह ने योजना में रुचि दिखाई है।
अब तक 19 जनपदों में लगभग 1320 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है और पहले चरण में विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के माध्यम से 17 केंद्र विकसित किए जाएंगे।
योजना के तहत हर वर्ष 10 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और 80% प्रशिक्षित युवाओं के प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा गया है।