24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने 24 साल बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की अफ्रीका में वापसी को खेल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल होने वाले इस शानदार टूर्नामेंट में मेजबान देशों का जबरदस्त जोश, विविधता और अपनापन देखने को मिलेगा। गुरुवार को जोहान्सबर्ग में टूर्नामेंट के लोगो/ब्रांड पहचान और मेजबान वेन्यू के अनावरण के साथ ही 2027 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
 

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव
उनके ऑफ़िस से जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, शाह ने कहा कि यह ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की राह में एक रोमांचक पड़ाव है। मेज़बान शहरों और टूर्नामेंट के ब्रांड का अनावरण एक ऐसे सफ़र की शुरुआत का संकेत है जो दुनिया भर के फ़ैंस को एकजुट करेगा और हमारे खेल के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट्स में से एक के लिए उत्साह बढ़ाएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि 4 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का अफ्रीका में लौटना क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। हमें भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया एक यादगार इवेंट आयोजित करेंगे, जिसमें यहाँ के लोगों का अपनापन, जोश और भरपूर विविधता देखने को मिलेगी, जो इस क्षेत्र को सच में खास बनाती है।
पिछली बार यह टूर्नामेंट 2003 में अफ्रीका में हुआ था, जिसकी मेज़बानी दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहान्सबर्ग में भारत को 125 रनों से हराया और अपना तीसरा खिताब जीता। पिछला टूर्नामेंट 2023 में भारत में हुआ था, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एकतरफ़ा फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मज़बूत स्थिति में दिख रही भारतीय टीम को हराकर एक बार फिर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया।
 

जोहान्सबर्ग में एक शानदार समारोह में उन 12 वेन्यू का ऐलान किया गया जहाँ अगले साल ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, ज़िम्बाब्वे के तीन शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को चुना गया है। 50 ओवर का यह बड़ा टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका में वापसी करेगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया 2027 ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेज़बानी करेंगे। इस महाद्वीप ने पहले 2003 में टूर्नामेंट के आठवें संस्करण की मेज़बानी की थी, जब दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या सहमेज़बान थे।
 
For more updates and indepth coverage on cricket, visit at Prabhasakshi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *