DPSGMUN2026 : 400 छात्र बने यंग डिप्लोमैट्स, वैश्विक मुद्दों पर दिखाया दम

DPSGMUN2026 : 400 छात्र बने यंग डिप्लोमैट्स, वैश्विक मुद्दों पर दिखाया दम
DPSGMUN2026 : 400 छात्र बने यंग डिप्लोमैट्स, वैश्विक मुद्दों पर दिखाया दम

लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में दो दिवसीय डीपीएसजीएमयूएन2026 के तीसरे संस्करण का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक सीआरपीएफ डॉ. एपी महेश्वरी और विशिष्ट अतिथि कर्नल केडीएस शक्तावत ने पौधों में जल अर्पित कर की। पर्यावरण बचाने का संदेश देने के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। कार्यक्रम में ‘अमृत विचार’ मीडिया पार्टनर के रूप में रहा।

डॉ. एपी. महेश्वरी ने बच्चों को सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आपका शरीर ही आपका असली साथी है। अगर स्वास्थ्य ठीक है, तो आप हर चुनौती जीत सकते हैं। उन्होंने हार से न डरने और लगातार आगे बढ़ने का हौसला दिया। साथ ही तीन साल से लगातार शहर को बोर्ड परीक्षा में अव्वल छात्र देने के लिए विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और प्रबंधन की तारीफ की।

उद्घाटन के बाद छात्र अपनीअपनी समितियों में जुट गए। यूएनएससी, आईपीपी, यूएन सीएसडब्ल्यू, एफएटीएफ, एआईपीपीएम, लीग ऑफ नेशंस और आईपीजे जैसी 7 समितियों में देश और दुनिया के बड़े मुद्दों पर तीखी बहस हुई। लखनऊ और कानपुर के 30 से ज़्यादा बड़े विद्यालयों से आए लगभग 400 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों, लैंगिक समानता, वित्तीय सुरक्षा और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर अपनी ज़बरदस्त सोच, कूटनीति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाया।

प्रधानाचार्या रूपम सलूजा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे बच्चों की दूरदर्शिता सोच को बढ़ावा देते हैं। इसे सफल बनाने में समन्वयक वैष्णवी द्विवेदी, महासचिव देवांश दीक्षित, कनिष्ठ प्रधानाचार्या दीपांजलि राय सक्सेना और वरिष्ठ प्रधानाचार्या नाज़िश ज़फ़र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दिन भर के विचारविमर्श के बाद शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक व सामाजिक सत्र में हिस्सा लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां उन्होंने नए दोस्त बनाए, एकदूसरे से बातचीत की और अनुभव साझा किए। अब हर किसी की नज़र सम्मेलन के दूसरे दिन पर टिकी है, जहां प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्रों के नाम की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *