LPG, रेलवे टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक… आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

LPG, रेलवे टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक… आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

आज 1 अगस्त 2026 है. नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी के घरेलू बजट से लेकर वित्तीय लेनदेन तक में कई अहम बदलाव हो गए हैं. अगर आप आज गैस सिलेंडर भरवाने, ट्रेन से सफर करने या अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ नई बातों का ध्यान रखना होगा. आज से एलपीजी की कीमतों, रेलवे की तत्काल बुकिंग प्रणाली, सीकेवाईसी 2.0, क्रेडिट कार्ड के शुल्कों के साथसाथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग से जुड़े नए नियम लागू हो चुके हैं. इन बदलावों की अनदेखी करने का मतलब है कि आपको बेवजह का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. आइए एकएक करके समझते हैं कि ये नए नियम क्या हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है.

LPG, रेलवे टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक… आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसी प्रक्रिया के तहत 1 अगस्त से घरेलू तथा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई दरें प्रभावी हो गई हैं. 1 अगस्त को 19 किलो वाले करमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती हुई है. कोलकाता में 19 किलो वालेकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है. वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये कम हुई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा.

ये नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने ही कमर्शियल गैस सिलेंडर को महंगा किया गया था. हालांकि, पेट्रोलडीजल की खुदरा कीमतों में रोजाना बदलाव वाला सिस्टम पहले की तरह ही जारी है.

टैक्स रिटर्न में देरी पर पेनाल्टी, बदले क्रेडिट कार्ड के नियम

नौकरीपेशा करदाताओं के लिए बिना ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय थी. यह डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है. अब जो लोग ITR1 या ITR2 फॉर्म के जरिए अपना रिटर्न भरेंगे, उन्हें भारी लेट फीस चुकानी होगी. यह जुर्माना आपकी कुल टैक्सेबल इनकम के आधार पर तय किया जाएगा. इसलिए अगर आपने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें.

दूसरी तरफ, कई प्रमुख बैंकों ने आज से क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी सख्ती कर दी है. रिवॉर्ड पॉइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज से लेकर प्रोसेसिंग फीस तक के नियमों में संशोधन किया गया है. कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अपने बैंक की नई शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि बिल भरते समय किसी भी तरह के सरप्राइज चार्ज से बचा जा सके.

तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम, CKYC 2.0 लागू

अचानक ट्रेन यात्रा का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक राहत भरा कदम उठाया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटरों पर आज से तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है. अब यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी. आपको काउंटर से पहले एक टोकन मिलेगा, जिसके क्रम में ही टिकट जारी किए जाएंगे. इससे पूरी बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित होगी.

इसके अलावा, बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए सेंट्रल केवाईसी 2.0 को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. अब आपको बैंक या बीमा कंपनियों में बारबार केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नया सिस्टम वेरिफिकेशन को ज्यादा तेज, सुरक्षित व पारदर्शी बनाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *