मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहरीला सांप, इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी, युवक की मौत

मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहरीला सांप, इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी, युवक की मौत
मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहरीला सांप, इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी, युवक की मौत

हरदोई, अमृत विचार : यूपी के हरदोई जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब वहां एक युवक जहरीले सांप को लेकर पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उस युवक की मौत हो गई।

दरअसल, पूरा मामला सवायजपुर कोतवाली के मिरगावां गांव का है। जहां पर 40 वर्षीय बेंचेलाल सब्ज़ी की दुकान पर काम करता था। बेंचेलाल की मां रामलली ने बताया कि बेंचेलाल मानसिक रूप से बीमार था, उसका बरेली स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। मानसिक तौर पर बीमार बेंचेलाल घर वालों से अक्सर मारपीट करता था, इस वजह से रामलली छोटे बेटों के साथ सवायजपुर में किराए के मकान में रहने लगी। वहीं बेंचेलाल की पत्नी लक्ष्मी अपने बेटे शिवम के साथ दिल्ली चली गई। जिसकी वजह से बेंचेलाल घर में अकेला रह गया था।

मंगलवार की दोपहर वह कमरें में था,उसी बीच जहरीले सांप ने उसे डस लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बावजूद इसके बेंचेलाल ने हिम्मत नहीं हारी और  सांप को जिंदा पकड़ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने सांप को बोतल में बंद भी कर लिया। बाद में बेंचेलाल वहीं बोतल लेकर निजी अस्पताल पहुंचा,वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इमरजेंसी यूनिट मे बोतल में बंद सांप देख कर हड़कंप मच गया। हालांकि इस अफरा तफरी के बीच बेंचेलाल का इलाज वहां शुरु हो गया, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *