Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत

Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत
Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत

अमरोहा, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौता होने से पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब छह वर्ष पहले पास के ही गांव की युवती से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर पतिपत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया, जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। शुरुआती स्तर पर मायके पक्ष की ओर से पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके चलते किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसके बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसलिए पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *