महादेवा से लौट रहे सीएमओ ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल पांच यात्रियों की बचाई जान

महादेवा से लौट रहे सीएमओ ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल पांच यात्रियों की बचाई जान
महादेवा से लौट रहे सीएमओ ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल पांच यात्रियों की बचाई जान

रामनगर, बाराबंकी, अमृत विचार महादेवा मेला निरीक्षण के बाद मुख्यालय लौट रहे बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने सोमवार को मानवता की मिसाल पेश की। बाराबंकीबहराइच मार्ग पर रामपुर खरगी के पास उनकी नजर एक सड़क हादसे पर पड़ी, जहां ऑटो किसी अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पलट गया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए थे।

घटना को देखते ही सीएमओ डॉ. रंजन गौतम तत्काल मौके पर रुके और सभी घायलों का प्राथमिक परीक्षण किया। उन्होंने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई। 108 एंबुलेंस दोपहर बजे मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर गई।

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में तैनात चिकित्सकों को सभी घायलों का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायल जनपद बहराइच के निवासी हैं और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। समय पर सीएमओ द्वारा दिखाई गई तत्परता और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था के कारण घायलों को बिना किसी देरी के इलाज मिल सका, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *