यूपी : कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसेगें फूल, योगी सरकार ने दो दिन का शेड्यूल किया जारी 

यूपी : कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसेगें फूल, योगी सरकार ने दो दिन का शेड्यूल किया जारी 
यूपी : कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसेगें फूल, योगी सरकार ने दो दिन का शेड्यूल किया जारी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को श्रद्धालु कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर नौ अगस्त को सुबह लगभग आठ बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। बागपत में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

कहांकहां पुष्पवर्षा

बागपत

सहारनपुर

मुजफ्फरनगर

मेरठ

गाजियाबाद

हापुड़

बुलंदशहर

जानिए दो दिन का कार्यक्रम 

पहले दिन की बात करे तो 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा और सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। बयान के अनुसार, इसके बाद सहारनपुर में  11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक और मेरठ  शाम 3:45 से 4:30 बजे तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट रहेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन यानि 10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद हापुड़ में 9:45 से 10:30 बजे तक शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन कुल तीन घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित की गई है. पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि नौ घंटे 55 मिनट की होगी।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *