UP Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा मामला सुप्रीम कोर्ट में, चर्चा संभव नहीं

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर से जुड़े मामले पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सदन नियम और परंपराओं के अनुसार चलता है तथा जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सदन नियम और परंपरा से चलता है। मुद्दा सबज्यूडिश है तो चर्चा कैसे होगी। राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सदन की कार्यवाही के समय हंगामा निंदनीय है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विपक्ष सदन का समय बर्बाद कर रहा है और सदन की अवमानना कर रहा है।” सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं मामले की जांच कराने के लिए सरकार को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा, “मंदिर ट्रस्ट ने जांच की मांग की थी। ट्रस्ट की अपील पर ही राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया।” उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है और जांच प्रक्रिया अपने निर्धारित तरीके से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *