जेल में दरिंदे के VIP नखरे… नाश्ते में मांग रहा पिज्जा और मखमली बिस्तर, अधिकारी की बेटी को 24 घंटे बंधक बनाकर की थी हैवानियत

जेल में दरिंदे के VIP नखरे… नाश्ते में मांग रहा पिज्जा और मखमली बिस्तर, अधिकारी की बेटी को 24 घंटे बंधक बनाकर की थी हैवानियत

Nagpur Crime News: नागपुर के डिघोरी इलाके में एक किराए के फ्लैट से पुलिस ने 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को सुरक्षित छुड़ाया है. छात्रा एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की बेटी है, जिसे आरोपी ने 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को नशीली चॉकलेट खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, चाबुक और चाकू से हमला किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया.

जेल में दरिंदे के VIP नखरे… नाश्ते में मांग रहा पिज्जा और मखमली बिस्तर, अधिकारी की बेटी को 24 घंटे बंधक बनाकर की थी हैवानियत

नागपुर पुलिस की जांच में यह साफ हुआ है कि यह हमला पूरी तरह सोचीसमझी साजिश का हिस्सा था. आरोपी ने छात्रा को धोखे से नशीली चीजें मिली चॉकलेट खिलाई. इसके बाद उसके साथ लंबे समय तक दरिंदगी की और तस्वीरें व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. पुलिस टीम जब सोमवार देर रात दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो छात्रा लहूलुहान हालत में मिली. उसके शरीर पर चाकू से वार और चाबुक के गंभीर निशान थे.

जांच में सहयोग करने से इनकार, मेडिकल टेस्ट से भी भागा

आरोपी को जब डॉक्टरी जांच और मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाने लगा, तो उसने प्रक्रिया में सहयोग करने से मना कर दिया. आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले रखा था. उसने पुलिस को अपने और पीड़िता के फोन का पासवर्ड बताने से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस को आरोपी के पास से पीड़िता की कई आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें व वीडियो मिले हैं.

लॉकअप की दीवारों से शिकायत, नाश्ते में चाहिए पिज्जा

इतने संगीन अपराध के बाद भी पुलिस हिरासत में आरोपी के नखरे खत्म नहीं हो रहे हैं. आरोपी ने लॉकअप के गंदे शौचालय और दीवारों पर आपत्ति जताई है. उसने नाश्ते में पिज्जा, प्रीमियम खाना, मखमली गद्दे और ऑलआउट/मच्छर भगाने वाली रिपेलेंट की मांग की है. पुलिस ने आरोपी के पास से नशीली गोलियां और हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है और कोर्ट से रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ कर रही है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *