Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पिता ने ही कर दी बेटे की चाकू मारकर हत्या, जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह

पिता ने बेटे की कर दी हत्या।
Image Source : REPORTER

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं। कांकडाहाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंपुलेई गांव में एक पिता ने  अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात से पूरा गांव सन्न रह गया है। मृतक की पहचान खिरोद साहू के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पिता बिभूति साहू के साथ उनका लंबे समय से जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के अंदर चल रहे इस झगड़े ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया।

पिता ने क्यों की बेटे की हत्या?

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन खिरोद साहू अपने पिता के साथ चल रहे जमीन विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कांकडाहाड़ पुलिस थाना पहुंचा था। पुलिस स्टेशन से एफआईआर दर्ज कराने के बाद जब वह घर लौटा, तो हालात और बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि कानूनी कार्रवाई से नाराज बिभूति साहू ने गुस्से में आकर अपने बेटे पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी हिरासत में 

जानकारी के अनुसार, बिभूति साहू ने खिरोद पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। हमले के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बिभूति साहू को ढूंढकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।

उसे फांसी जैसी सख्त सजा मिले- आरोपी का भाई

मामले में आरोपी के भाई ने भी कड़ा बयान दिया है। उसने कहा, “वह मेरा छोटा भाई है और उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हम चाहते हैं कि उसे फांसी जैसी सख्त सजा मिले। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।” इस दर्दनाक घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद, खासकर जमीन और संपत्ति को लेकर, किस तरह इंसान को इतना अंधा कर सकते हैं कि वह अपने ही खून का दुश्मन बन जाए। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके और दोषी को सख्त सजा मिल सके। (रिपोर्ट- शुभम कुमार)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply