‘डरीसहमी पूर्ण बहुमत वाली BJP सदन नहीं चला पाई’, मोना का योगी सरकार पर बड़ा हमला

‘डरीसहमी पूर्ण बहुमत वाली BJP सदन नहीं चला पाई’, मोना का योगी सरकार पर बड़ा हमला
‘डरीसहमी पूर्ण बहुमत वाली BJP सदन नहीं चला पाई’, मोना का योगी सरकार पर बड़ा हमला

लखनऊ, अमृत विचार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा मानसून सत्र को समय से पहले स्थगित किए जाने पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सरकार को जनता के मुद्दों पर चर्चा से भागने और प्रदेश में भगवान रामलला के मंदिर में चंदा और चढ़ावे की चोरी पर चर्चा से बचने का आरोप लगाते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार को डरी और सहमी हुई बताया ।

मोना ने कहा कि हमने नियम 311 और नियम 56 के अंतर्गत भगवान रामलला के मंदिर में हुई चंदा और चढ़ावे की चोरी और उसके साथसाथ प्रदेश में किसानों की खाद की किल्लत को लेकर सदन में चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार की नियत ही लोकतंत्र विरोधी है। वह संविधान और सदन की नियम परम्पराओं का पालन नही करना चाहती इसीलिए कार्य मंत्रणा में तय होने के बावजूद सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

हमारा सवाल है कि आखिर सरकार चर्चा से क्यों भाग रही है। न तो उत्तर प्रदेश सरकार चर्चा कर रही न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने राम मंदिर में चंदा & चढ़ावा चोरी पर जवाब दें रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार राम मंदिर के चढ़ावा और चंदा चोरी से इतनी डर गई है कि बजट बिना चर्चा किए पास करा किया, क्योंकि जनता जान चुकी है कि भगवान रामलला मंदिर में चंदे और चढ़ावे की संगठित और सुनियोजित लूट और डकैती भाजपा सरकार के संरक्षण में संघ और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने की इसीलिए लुटेरों को बचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *