Lucknow Sports News: वैरोनिका वर्मा ने प्रदेशीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल, लगातार दूसरे साल रचा सफलता का इतिहास

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के देखरेख में आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ की होनहार जिम्नास्ट वैरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए वैरोनिका ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं वैरोनिका ने प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में गजब का संतुलन, लय और लचक दिखाई। उनके शानदार रूटीन और बेहद नियंत्रित लैंडिंग ने वहां मौजूद निर्णायकों को काफी प्रभावित किया, जिसके आधार पर उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह वैरोनिका की खेल के प्रति निरंतरता ही है कि उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेशीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर खुद को प्रदेश की उभरती हुई जिम्नास्टों की सूची में मजबूती से स्थापित कर लिया है। वैरोनिका की इस सफलता पर उनके जिम्नास्टिक्स कोच रविकांत यादव ने खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस जीत का श्रेय वैरोनिका की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और उनकी अनुशासित दिनचर्या को दिया है। वहीं, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने भी वैरोनिका के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें और अन्य सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *