Bareilly News : हरियाली तीज की बहार, मां भर रहीं बेटियों में संस्कार

Bareilly News : हरियाली तीज की बहार, मां भर रहीं बेटियों में संस्कार
Bareilly News : हरियाली तीज की बहार, मां भर रहीं बेटियों में संस्कार

बरेली, अमृत विचार। हरियाली तीज को विशेष बनाने के लिए शहर के कई महिला क्लब जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। संस्कृति, सरोकार और संस्कारों की नींव मजबूत करने में जुटे हरियाली लेडी क्लब गरीब महिलाओं के साथ मिलकर तीजोत्सव मनाने की पहल कर रहा है। अमृत विचार से बातचीत में क्लब की सदस्य महिलाओं ने बताया कि बेटियों में समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संस्कार भरने के लिए उनके स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल की बात
आज के बच्चे अपनी संस्कृति को समझें और अपनी परंपराओं पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए उन्हें बचपन से ही सिखाना जरूरी है। मेरी बेटी लंदन में है। हमने त्योहारों के महत्व को बहुत अच्छे से बताया है। वो लंदन में भी बाकी इंडियन लेडी के साथ तीज उत्सव मनाती है। उसके घर के ही लॉन में महिलाएं झूला भी झूलती हैं। डॉ. निरूपमा अग्रवाल

नई पीढ़ी को परंपराओं का ज्ञान देना आवश्यक है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मैं त्योहार इसलिए पूरे उत्साह से मनाती हूं, ताकि बच्चे अपनी परंपराओं को सीखें और आगे लेकर जाएं। बेटी भी तीज का व्रत रखती है और हमने जानकारी लेकर त्यौहारी पूजा करती है। शिखा शर्मा

तीज त्योहार का मुझे हर साल इंतजार रहता है। सिंधारा परिवार के लोग लेकर आते हैं। ससुराल में सास मां के रीति रिवाज को मानते हुए शिवगौरी की पूजा करती हूं। यही संस्कार बच्चों को भी दे रही हूं, खासकर बेटी को। नीरज गोस्वामी

हरियाली तीज धूमधाम से मनाती हूं। त्योहार के लिए शॉपिंग भी की है। सोलह श्रंगार का सामान खरीद चुकी हूं। शॉपिंग के लिए बेटी को साथ लेकर गई ताकि वो भी तैयारियों को सीख सके और अपनी संस्कृति और परंपरा अच्छे परिचित हो सके। सीमा गोस्वामी

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *