Pilibhit News : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, अड़े परिजन तो मची खलबली

Pilibhit News : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, अड़े परिजन तो मची खलबली
Pilibhit News : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, अड़े परिजन तो मची खलबली

बरखेड़ा, अमृत विचार। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव सिधौरा बिंदुआ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली और बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर समझाने में जुटी रही।

बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र के गांव काजरबोजी निवासी रामदास की 22 वर्षीय बेटी राखी की शादी 20 अप्रैल को सिधौरा बिंदुआ निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और जेवर की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर राखी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसने कई बार फोन कर परिजनों को अपनी पीड़ा बताई थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी भी देता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे राखी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले दहेज को लेकर फिर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बुधवार सुबह जब वे सिधौरा बिंदुआ पहुंचे तो राखी की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि विवाहिता के अंगूठे पर नीली स्याही लगी हुई थी और घर के सभी सदस्य फरार थे। इसे संदिग्ध बताते हुए उन्होंने पति, सास, ससुर, ननद और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पोस्टमार्टम के बाद शव काजरबोजी गांव लाया गया, जहां गुरुवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर दियोरिया कोतवाली और बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में देर तक खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *