Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। इससे पहले शो में श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बारबार उन्हें किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। श्रेया का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

श्रेया कालरा ने क्या लगाया था आरोप?
श्रेया कालरा ने शो के दौरान कहा था कि राम कपूर उन्हें कई बार किस करते थे और इससे वह असहज हो जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि इतना तो मेरे पापा ने भी मुझे किस नहीं किया, जितना राम कपूर कर देते हैं। श्रेया के इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में रहा। बाद में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेया से माफी मांगी थी।

आकांक्षा चौधरी ने किया राम कपूर का बचाव
एएनआई से बातचीत में आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने शो के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया, लेकिन कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि उनका व्यवहार किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज करने वाला था। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने शो के अंदर ऐसा कोई वाकया नहीं देखा, जहां किसी महिला प्रतिभागी ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई हो।

उनकी नीयत साफ है
आकांक्षा ने माना कि मनोरंजन जगत में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस घटना को उसी नजरिए से देखना सही नहीं होगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम कपूर का स्वभाव काफी अच्छा है और उनकी नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, शो के बाहर जो बातें सामने आ रही हैं, वे उनकी जानकारी और अनुभव से काफी अलग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *