Uttrakhand News : 15 अगस्त के वीकेंड पर पर्यटकों में भारी उत्साह, अभी से 50% तक फुल हुए होटल

Uttrakhand News : 15 अगस्त के वीकेंड पर पर्यटकों में भारी उत्साह, अभी से 50% तक फुल हुए होटल
Uttrakhand News : 15 अगस्त के वीकेंड पर पर्यटकों में भारी उत्साह, अभी से 50% तक फुल हुए होटल

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। नगर के उच्च स्तरीय है होटलों में 30 से 50 प्रतिशत कमरे एडवांस में बुक हो चुके है। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होने के कारण नगर में कुछ दिन बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से रौनक रहेगी।

ज्ञातव्य हो गत वर्ष गत उत्तरकाशी के धराली में आज ही के दिन आई आपदा की मार नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों को सहनी पड़ी थी। जिस कारण स्वतंत्रता दिवस का सीजन पिट गया था। 15 अगस्त की एडवांस बुकिंग 90 प्रतिशत कैंसिल हो चुकी थी। इस दौरान पर्यटन स्थलों में सुनसानी छाई रही। जिसका असर सितंबर तक बना रहा और सैलानियों की आमद बहुत कम रही थी। इस आपदा के कारण पर्यटन कारोबारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। मगर इस बार स्थितियां अनुकूल है। हालाकि मानसून का बरसना जारी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर बारिश का असर रहेगा भी , इसकी कोई भी उम्मीद नहीं है। नगर के उच्च स्तरीय होटलों में एडवांस बुकिंग होने लगी है। 30 से 50 प्रतिशत अभी से बुक हो चले हैं, जबकि मध्यम दर्जे के होटलों में भी एडवांस बुकिंग होने लगी है। स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने को लेकर होटल कारोबारियों ने तैयारियां शुरू करदी हैं। होटलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि इस मौके पर देश की आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। साथ ही कुछ होटल देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना बना रहे हैं।

पिछले एक दशक से बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं सैलानी 
नैनीताल: नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों का बड़ी संख्या में पहुंचने का प्रचलन पिछले करीब एक दशक से शुरू हुआ है, जो अभी तक जारी है। गत वर्ष धराली में आई आपदा के कारण नगर के पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा था। इस बार होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। जिससे नगर में कुछ दिन रौनक देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *