RLD को बड़ा झटका : UP अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का इस्तीफा, बोले जल्द बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

RLD को बड़ा झटका : UP अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का इस्तीफा, बोले जल्द बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी
RLD को बड़ा झटका : UP अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का इस्तीफा, बोले जल्द बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने के बाद कहा कि वह जल्द ही नई पार्टी का ऐलान करेंगे। श्री राय ने शुक्रवार को यहां यूनीवार्ता से कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल होने की बजाय एक अलग पार्टी बनाने की दिशा में कदम उठाएँगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव में उतरा जाएगा। गौरतलब है कि श्री राय ने आज ही अपने पद के साथसाथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

जयंत चौधरी को भेजा इस्तीफा

उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को भेजा है। डॉ. राय ने अपने त्यागपत्र में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए श्री चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप प्रयास किए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों का व्यापक दौरा किया, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया तथा संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया।

जेपी आंदोलन से मिली राजनीति की प्रेरणा

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 197475 के लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आए थे। श्री राय ने कहा कि उस समय भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक संस्थाओं के क्षरण तथा शासनप्रशासन की जवाबदेही जैसे मुद्दे राष्ट्रीय चिंता के विषय थे और व्यवस्था परिवर्तन का जो सपना देखा गया था, वह आज भी अधूरा प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *