अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 चोरी की बाइक संग 4 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 चोरी की बाइक संग 4 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 चोरी की बाइक संग 4 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

अमेठी, अमृत विचार। चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें पांच पूरी और दो कटी हुई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक के पुर्जे अलगअलग कर विभिन्न स्थानों पर बेचकर अवैध कमाई करते थे।

शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को पकड़ा। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के वीरेन्द्र वर्मा, साहिल सरोज, धीरज वर्मा और धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई। पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि वे पहले रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर अपने साथी मैकेनिक धर्मेन्द्र की मदद से सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके पुर्जे अलगअलग कर बेच देते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेनीपुर नहर के किनारे स्थित एक खंडहर से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें तथा दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अमेठी, प्रतापगढ़ और अन्य क्षेत्रों से अलगअलग समय पर मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। इनमें अमेठी कस्बे, गौरीगंज रोड, चंद्रिकन धाम और रानीगंज से चोरी की गई बाइकें भी शामिल हैं।

संगठित तरीके से करता था वाहन चोरी का कारोबार

पुलिस के अनुसार, गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी के बाद वाहनों को काटकर उनके कलपुर्जे अलगअलग बेच दिए जाते थे, जिससे पुलिस के लिए वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। थाना अमेठी में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों में बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता  की धारा की बढ़ोत्तरी कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *