Lucknow Football League: फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस का जलवा, मुस्तफा के दो गोल से 30 की जीत; पहला मुकाबला ड्रॉ

Lucknow Football League: फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस का जलवा, मुस्तफा के दो गोल से 30 की जीत; पहला मुकाबला ड्रॉ
Lucknow Football League: फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस का जलवा, मुस्तफा के दो गोल से 30 की जीत; पहला मुकाबला ड्रॉ

लखनऊ । चौक स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के सुपर लीग मुकाबलों में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच मुकाबला 22 से बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं दूसरे मैच में यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब को 30 से शिकस्त दी।

स्पोर्ट्स कॉलेज ने दो गोल से पिछड़ने के बाद की वापसी

पहले मुकाबले में एलडीए आशा क्लब ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के लिए प्रियांशु ने 18वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई। इसके बाद देवेश ने 25वें मिनट में दूसरा गोल दागकर एलडीए आशा को 20 से आगे कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज ने शानदार वापसी की। अशफाक ने 37वें मिनट में गोल कर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई। इसके बाद विकास ने 44वें मिनट में गोल कर स्कोर 22 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। आखिरकार मुकाबला 22 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

यूपी पुलिस ने दूसरे हाफ में दिखाया दम

दिन के दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब को 30 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि दूसरे हाफ में यूपी पुलिस ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। मुस्तफा ने 47वें मिनट में गोल कर यूपी पुलिस को बढ़त दिलाई। इसके महज दो मिनट बाद उन्होंने 49वें मिनट में अपना दूसरा गोल दाग दिया और टीम की बढ़त 20 कर दी।

इसके बाद राहिल ने 53वें मिनट में गोल कर यूपी पुलिस की बढ़त 30 कर दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद एक्स स्टूडेंट्स की टीम वापसी नहीं कर सकी और यूपी पुलिस ने मुकाबला 30 से अपने नाम कर लिया। दोनों मुकाबलों के नतीजों ने लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के सुपर लीग चरण में रोमांच और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *