Reality Show ‘Alliance’ का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Reality Show ‘Alliance’ का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज
बीते दिनों में सोहेल खान रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए थे। लेकिन, अब यह शो खत्म हो चुका है। दरअसल, जीत का ताज मिनी माथुर के सिर सजा है। शो समाप्त होने के बाद सोहेल खान ने एक सक्सेस पार्टी रखी है। उन्होंने अपने घर इस पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सेलेब्स नजर आए। उनके बड़े भाई सलमान खान और अरबाज खान भी इस पार्टी में आए।
स्वैग के साथ नजर आए सलमान खान
‘अलायंस’ सक्सेस पार्टी शनिवार को आयोजित हुई, इस पार्टी में सोहेल खान के बड़े भाई सलमान खान भी पहुंचे। एक्टर को देखकर पैप्सस के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। सलमान ने भी किसी को निराश नहीं किया और अपने स्वैग के साथ पोज दिए। आपको बता दें कि, सलमान खान ‘अलायंस’ में भी सोहेल खान से मिलने पहुंचे थे।
पत्नी शूरा के साथ पहुंचे अरबाज
सोहेल की पार्टी में अरबाज खान भी पहुंचे। इसके साथ ही सोहेल की भाभी शूरा खान भी नजर आईं। अरबाज और शूरा ने पैप्स के समाने दिए पोज। बता दें कि, शो ‘अलायंस’ कुणाल खेमू ने होस्ट किया। कुणाल को भी सोहेल खान की पार्टी में जाते हुए देखा गया। इस दौरान सोहा भी साथ नजर आईं।
इसके अलावा, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी सोहेल के यहां पार्टी में शिरकत करती नजर आईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को भी स्पॉट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *