Bareilly News: बरेली में चाइनीज मांझे एक और छात्र की कटी गर्दन, पिछले कुछ दिनों में हो चुकीं कई घटनाएं

Bareilly News: बरेली में चाइनीज मांझे एक और छात्र की कटी गर्दन, पिछले कुछ दिनों में हो चुकीं कई घटनाएं
Bareilly News: बरेली में चाइनीज मांझे एक और छात्र की कटी गर्दन, पिछले कुछ दिनों में हो चुकीं कई घटनाएं

अमृत विचार : चाइनीज मांझे का खूनी खेल जारी है। बरेली में लगातार राहगीर घायल हो रहे हैं। रविवार को एक और छात्र की गर्दन कट गई। उसे लहूलुहान हालत में देखकर राहगीर भी सन्न रह गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आननफानन में घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। उसकी गर्दन पर गहरा कट लग गया। डॉक्टरों ने उपचार किया। उधर, घटना की खबर मिलते ही घरवाले भी पहुंच गए।

घटना सहगल होटल के पास की है। किला क्षेत्र के जसौली निवासी सलीम बेग के पुत्र आमीन बेग 17 वर्ष के हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। रविवार को वह बाइक से लीची बाग स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते हैं कि सहगल होटल के पास अचानक से आमीन के गले में मांझा फंस गया। जब तक संभलते तक तक मांझा गर्दन में धंस चुका था।

आमीन घबरा गए। घायल छात्र को देखकर राहगीर भी रुक गए। उनके गले में फंसा मांझा निकाला। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने आमीन के परिजनों को खबर दी। घरवाले भी पहुंच गए और बेटे की हालत देखकर भावुक हो गए।

वैभव प्रताप की कटी थी गर्दन 

बरेली शहर में पिछले कुछ दिनों से चाइनीज मांझे से घायल होने के कई केस सामने आ चुके हैं। बीते दिनों बदायूं रोड निवासी वैभव प्रताप सिंह भी इसकी चपेट में आ गए थे। उनका गला कट गया था। इससे पहले राज्यमंत्री के भतीजे का गला कट गया था। किस्मत से उसकी जिंदगी बच पाई।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *