Farrukhabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर कांवड़िये की मौत, इटावाबरेली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Farrukhabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर कांवड़िये की मौत, इटावाबरेली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
Farrukhabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर कांवड़िये की मौत, इटावाबरेली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावाबरेली हाईवे पर रविवार रात एक कांवड़िये की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नगापुरवा गांव निवासी विवेक के रूप में हुई है।

गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए निकला था विवेक

पुलिस के अनुसार विवेक पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ था। रविवार रात करीब 9 बजे वह फर्रुखाबाद के गंगा पांचाल घाट से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने साथियों के जत्थे के साथ मोटरसाइकिल से गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ था। कांवड़ियों का जत्था जब राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी गांव के पास इटावाबरेली हाईवे पर पहुंचा, तभी विवेक की मोटरसाइकिल किसी अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद विवेक सड़क पर गिर गया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला

इसी दौरान शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज की ओर से तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर सड़क पर गिरे विवेक को कुचलते हुए निकल गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। साथी कांवड़ियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और विवेक को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कांवड़ियों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *