Bareilly News : बरेली में चोरों ने झोंकी फायर, युवक की गर्दन में फंसी गोली, फिर भी दिनभर घूमता रहा घायल 

Bareilly News : बरेली में चोरों ने झोंकी फायर, युवक की गर्दन में फंसी गोली, फिर भी दिनभर घूमता रहा घायल 
Bareilly News : बरेली में चोरों ने झोंकी फायर, युवक की गर्दन में फंसी गोली, फिर भी दिनभर घूमता रहा घायल 

अमृत विचार, बरेली : यूपी के बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में चोर घुस गए। पीछा कर रहे ग्रामीणों पर चोरों ने फायर झोंक दिया। गांव के एक युवक की गर्दन में गोली लगी। बताते हैं कि गोली उसकी गर्दन में फंस गई। इसके बावजूद वह दिनभर ऐसे ही घूमता रहा। शाम को उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

मामला बिथरी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का है। ओम प्रकाश ने पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे। रात के कोई तीन बजे का वक्त था। तीन चोर उनकी भैंस खोलने के लिए बढ़े। शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। ग्रामीण भी जाग गए। चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर चोरों ने अचानक से फायर चला दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके बेटे राहुल की गर्दन पर गोली लगी।

उन्होंने कहा कि वह घायल बेटे को जिला अस्पताल लेकर गए। प्राइवेट अस्पताल ले जाने के कारण पहले राहुल को लेकर थाने गए। वहां कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राहुल की गर्दन में गोली धंसी थी और वह सब कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करा रहे थे। एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *