Budaun News : मामा ने 10 हजार में बेची भांजी, युवक ने किया दुष्कर्म, दर्ज हुई रिपोर्ट…जानिए मामला

Budaun News : मामा ने 10 हजार में बेची भांजी, युवक ने किया दुष्कर्म, दर्ज हुई रिपोर्ट…जानिए मामला
Budaun News : मामा ने 10 हजार में बेची भांजी, युवक ने किया दुष्कर्म, दर्ज हुई रिपोर्ट…जानिए मामला

विजय नगला, अमृत विचार। एक मामा पर अपनी नाबालिग भांजी को दस हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने शुक्रवार देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता की मौत होने के बाद से वह लगभग एक साल से बिनावर क्षेत्र निवासी अपने मामा के घर पर रह रही थी। बताया कि मामा ने चार अगस्त को उसे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र निवासी युवक को 10 हजार रुपये में बेच दिया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवक उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने गांव ले गया। जहां दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी के भाई और परिवार के लोगों को लगी। परिवार के लोग युवक के गांव पहुंच गए और किशोरी को वापस करने का दवाब बनाया। आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया। शुक्रवार देर रात किशोरी थाना बिनावर पहुंची और तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *