KGMU News : केजीएमयू का सर्वर अचानक ठप, OPDरजिस्ट्रेशन और जांच सेवाएं प्रभावित; मरीजों में मची अफरातफरी

KGMU News : केजीएमयू का सर्वर अचानक ठप, OPDरजिस्ट्रेशन और जांच सेवाएं प्रभावित; मरीजों में मची अफरातफरी
KGMU News : केजीएमयू का सर्वर अचानक ठप, OPDरजिस्ट्रेशन और जांच सेवाएं प्रभावित; मरीजों में मची अफरातफरी

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह अचानक सर्वर ठप होने से मरीजों को मिलने वाली कई सेवाएं प्रभावित हो गईं। OPD रजिस्ट्रेशन, जांच और रिपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया बाधित होने के कारण न्यू और ओल्ड OPD ब्लॉक में अफरातफरी का माहौल रहा। पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ OPD में मरीजों और तीमारदारों की ओर से हंगामा भी हुआ।

सुबह से ठप रहा सर्वर, नहीं बने मरीजों के पर्चे

KGMU में रोजाना करीब 7 से 8 हजार मरीज OPD में इलाज के लिए पहुंचते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां सुबह आठ बजे से मरीजों का पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है। सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण सुबह से ही ऑनलाइन सिस्टम काम नहीं कर रहा था। न्यू और ओल्ड OPD ब्लॉक में मरीज पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े रहे। लेकिन सुबह 10 बजे तक कई मरीजों के पर्चे नहीं बन सके, जिससे मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी बढ़ गई।

जांच शुल्क ऑफलाइन जमा होने से मिली कुछ राहत

सर्वर की समस्या के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सुबह करीब 10 बजे के बाद जांच का शुल्क ऑफलाइन जमा कराने की व्यवस्था शुरू की गई। वहीं जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया।अधिकारियों के आश्वासन के बाद तीमारदार और कर्मचारी शांत हुए। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कुछ कम थी।

NIC की टीम करेगी सर्वर की समस्या दूर

KGMU IT सेल की प्रभारी डॉ. प्रीति अग्रवाल ने बताया कि सर्वर की समस्या को लेकर NIC दिल्ली की टीम से अपडेट मिला है। NIC की एक टीम KGMU कैंपस पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जब तक सर्वर पूरी तरह रिस्टोर नहीं हो जाता, तब तक मरीजों की सेवाएं मैन्युअल तरीके से शुरू की जा सकती हैं, ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *