UP Budaun KnwarYatra DJ Current: उत्तर प्रदेश में बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे में हाईटेंशन करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। जहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डीजे के आसपास मौजूद सात बच्चे झुलस गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार और भगदड़ मच गई। घटना का एक 19 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं वायरल वीडियो और पुलिस के शुरुआती बयान में कथित विरोधाभास को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कादरचौक थाना क्षेत्र की पूरी घटना
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गौरामई गांव में रात के वक्त उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजे में अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट उतर गया। बताया जा रहा है कि गांव में कार्यक्रम के दौरान डीजे लगाया गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार डीजे के ऊपरी हिस्से या साउंड सिस्टम के संपर्क में आ गए,हाईटेंशन करंट डीजे में उतरते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गईै। करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तो वहीं डीजे के आसपास डांस कर रहे करीब सात बच्चे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है
हादसे का 30 सेकंड का वीडियो आया सामने
हादसे का करीब 30 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीजे के आसपास बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। अचानक करंट उतरने के बाद चीखपुकार और भगदड़ का मंजर दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद कादरचौक पुलिस के शुरुआती बयान को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि मृतक युवक कांवड़िया नहीं था और घटना का कांवड़ यात्रा से कोई संबंध नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो में नजर आ रहे भगवा वस्त्र, कांवड़ से जुड़े नारे और मौके का माहौल अलग तस्वीर पेश करते दिखाई दे रही हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हाईटेंशन लाइन के नीचे डीजे कैसे पहुंचा और सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
फिलहाल एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग की टीम भी हाईटेंशन लाइन और डीजे की ऊंचाई समेत तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत तमाम तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।