बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का धमाका, बनी क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का धमाका, बनी क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1.1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ यह नोलन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का धमाका, बनी क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इससे पहले यह रिकॉर्ड नोलन की फिल्म द डार्क नाइट राइजेस के नाम था, जिसने करीब 1.08 अरब डॉलर का ग्लोबल कलेक्शन किया था। द ओडिसी ने रिलीज के कुछ ही हफ्तों में इस आंकड़े को पार कर दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिल्म में मैट डेमन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और यह होमर की मशहूर प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है।

फिल्म की कमाई में IMAX का भी बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द ओडिसी ने IMAX से करीब 289 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो इसे IMAX की सबसे सफल फिल्मों में भी शामिल करती है।

फिल्म की शानदार कमाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि बड़े पर्दे पर नोलन की फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *