Barabanki News : हैदरगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ताओं से हड़ताल कम करने की अपील

Barabanki News : हैदरगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ताओं से हड़ताल कम करने की अपील

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊसुल्तानपुर हाईवे स्थित पराग रेस्टोरेंट में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बार अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री संतोष शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रथम देशराज वर्मा व द्वितीय धर्मेंद्र कुमार यादव समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कोषाध्यक्ष मुंशीलाल, संयुक्त मंत्री प्रशासन मित्र सेन वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन अखिलेश मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुशेन्द्र सिंह, विजय यादव, राजकुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पवन त्रिवेदी, परम हंस गौतम व राम सागर ने भी शपथ ली।

मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अखिलेश अवस्थी व प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं से हड़ताल कम करने और भ्रष्टाचार का विरोध करने का आह्वान किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर विभिन्न समयों में वकीलों का सामाजिक योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *