Bareilly News : सितंबर में चलेगी लालकुआंसाबरमती स्पेशल ट्रेन, आसान होगा अजमेर और गुजरात का सफर 

Bareilly News : सितंबर में चलेगी लालकुआंसाबरमती स्पेशल ट्रेन, आसान होगा अजमेर और गुजरात का सफर 

अमृत विचार : पीलीभीत और बरेली से राजस्थानगुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जयपुरअजमेर और गुजरात के लिए यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने लालकुआंसाबरमतीलालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। लालकुआं, पीलीभीत, बरेली, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर होकर यह ट्रेन साबरमती तक जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है।

दरअसल, पीलीभीत, लालकुआं और बरेली क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री राजस्थान के जयपुर, अजमेर और गुजरात की यात्रा करते हैं। विशेष ट्रेन संचालित होने से इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

इज्जतनगर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमतित कुमार के अनुसार, 05344 लालकुआंसाबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से प्रारंभ हो रही है, जो 25 नवंबर तक तक चलेगी। ट्रेन हर बुधवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 2:40 बजे भोजीपुरा, 2:57 बजे इज्जतनगर और 3:15 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

बदायूं होकर जाएगी अजमेरसाबरमती

बरेली से यह ट्रेन शाम 4:02 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर और महेसाणा होते हुए अगले दिन सुबह 11:05 बजे गुजरात के साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 05343 साबरमतीलालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 सितंबर से 26 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार को चलेगी। साबरमती से ट्रेन शाम 4 बजे लालकुआं के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:52 बजे बदायूं और 11:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे बरेली सिटी, 12:17 बजे इज्जतनगर और 12:34 बजे भोजीपुरा होते हुए दोपहर 2:40 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *