Amethi News : नाबालिग प्रेमी युगल के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Amethi News : नाबालिग प्रेमी युगल के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

सिंहपुर/अमेठी, अमृत विचार। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुएं में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार रात से दोनों थे लापता

जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। लड़की मुस्लिम समुदाय और लड़का हिंदू समुदाय से था। बताया गया कि रविवार रात दोनों अपनेअपने घरों से निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

लड़की के पिता ने दी थी नामजद तहरीर

मंगलवार सुबह लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित कुएं में दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर दोनों की पहचान रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद कुएं में दो शव मिलने की सूचना मिली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शव फूल चुके थे। इससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों रविवार को ही कुएं में गिरे या पहुंचे होंगे। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से अलग से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *