
अमृत विचार : बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान एक और हादसा सामने आया है। मेरठबदायूं मार्ग पर एक कार ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। एक कांवड़िए की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
दुर्घटना मेरठबदायूं हाईवे पर दुबारी कला गांव के पास की है। मंगलवार को कांवड़िए हरिबाबा बांध से गंगा जल लेकर उमरे शिव मंदिर पर चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक कांवड़िये को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। घायल कांवड़ियों की पहचान नगला डिमाइल गांव के नन्हे और श्यामवीर के रूप में हुई है।
एक कांवड़िए की हो चुकी मौत
बदायूं में दो दिन पहले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक कांवड़िया रोहित की मौत हो गई है। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया था। रोहित कांवड़ लेकर आ रहे थे। इसी दौरान डीजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था और उनकी मौत हो गई थी।
जीरो एक्सीडेंट पर सवाल
कांवड़ यात्रा से पहले एडीजी राजीव कृष्णा ने बरेली में पुलिसप्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने करा निर्देश दिया था। कांवड़ यात्रा का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है। अब तक बरेली मंडल में दो कांवड़ियों की मौत हो चुकी है। पीलीभीत के बीसलपुर में भी एक सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत हो गई थी।