राहुल गांधी पर ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला, बोले झारखंड के छात्रों पर चुप्पी क्यों? दोहरे रवैये पर मांगें माफी

राहुल गांधी पर ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला, बोले झारखंड के छात्रों पर चुप्पी क्यों? दोहरे रवैये पर मांगें माफी

लखनऊ, अमृत विचार: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और लगातार भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में छात्रों के पक्ष में खड़े होने वाली उनकी सहानुभूति झारखंड में क्यों नहीं दिखाई दे रही। राहुल को अपने दोहरे रवैये पर माफी मांगनी चाहिए। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने सदन में आएंगे तो राहुल गांधी भागें नहीं।

मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान ब्रदेश पाठक ने ब्रजेश पाठक ने कहा कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के रास्ते में कंटीले तार लगाए गए और उनके साथ दमनात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं ने कपड़े फाड़े जाने की शिकायत भी की है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि दिल्ली में छात्रों के पक्ष में खड़े होने वाली उनकी सहानुभूति झारखंड में क्यों नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर दिन अपना गोलपोस्ट बदल रहे हैं और उनका उद्देश्य संवाद नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम सरकार से छात्रों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा राहुल गांधी और कांग्रेस से कथित दोहरे रवैये पर युवाओं से माफी मांगने की मांग की।

पाठक ने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर राजनीति के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। पाठक ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के प्रदर्शनकारी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। पाठक ने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेसजेएमएम सरकार ने रोजगार और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

‘जंतरमंतर पर एक भी गोली नहीं चली’

उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के जंतरमंतर पर गोली चलने संबंधी बयान को गलत बताया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भी गोली कहीं नहीं चली है। राहुल गांधी झूठ बोलना बंद करें। पाठक ने आरोप लगाया कि यदि सदन में चर्चा हुई और गृह मंत्री ने तथ्यों के साथ जवाब दिया तो राहुल गांधी के दावों और भ्रम का पर्दाफाश हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *