मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..
मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

 आइटी पार्क में रहने वाली एक महिला के एक वर्ष पहले हीरे व सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए. उन्होंने खुद गहनों की तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं लग पाया. नौकरानी पर शक हुआ, लेकिन नौकरानी उनके साथ खुद पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो उन्हें उस पर विश्वास हो गया. नौकरानी के व्हाटसएप स्टेट्स व इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें उसने वहीं गहने पहने हुए हैं. शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इंस्टाग्राम रील से हुआ खुलासा

शिकायतकर्ता मालकिन ने बताया कि नौकरानी विमला देवी के व्यवहार को देखते हुए विश्वास हुआ कि कहने किसी और ने चुराए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने घर में हर जगह गहनों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया. 29 जून की सुबह उन्होंने विमला देवी के वाट्सएप स्टेट्स और इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें वह गहने पहने दिखाई दे रही है.

अब उन्हें यकीन हो गया है कि गहने विमला देवी ने ही चोरी किए थे. इस मामले में उन्होंने 29 जून को जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. बताया गया है कि वर्तमान में चौकी में महिला कांस्टेबल उपस्थित नहीं है. इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तकरीबन 10 लाख तक हो सकती है गहनों की कीमत

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपित महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया.

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *