‘अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं’ जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

‘अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं’ जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
‘अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं’ जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आम लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

‘अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं’

कानूनव्यवस्था से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

https://twitter.com/myogioffice/status/2076510739754365107?s=20

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को धमकाने, जमीनों पर अवैध कब्जा करने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपराध और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

बिल्डर की धोखाधड़ी पर विस्तृत जांच के आदेश

जनता दर्शन के दौरान अवैध कब्जे और धोखाधड़ी से संबंधित कई गंभीर शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने आईं। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से आए कुछ पीड़ितों ने एक बिल्डर पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना था कि उक्त बिल्डर ने एक ही फ्लैट को कई अलगअलग लोगों को बेच दिया और उसकी रजिस्ट्री भी करा दी। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित बिल्डर के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और हर हाल में पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की इन सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *