हरदोई पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा! जूडो में कांस्य, बैडमिंटन में चैंपियन बनकर रोशन किया जिले का नाम

हरदोई पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा! जूडो में कांस्य, बैडमिंटन में चैंपियन बनकर रोशन किया जिले का नाम

हरदोई: जिले के पुलिस विभाग में तैनात खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरदोई का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिले से महिला कांस्टेबल बबीता चौधरी ने 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2026 में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने तृतीय स्थान हासिल किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से हरदोई पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में हरदोई की महिला एवं पुरुष पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरदोई की ओर से हेड कांस्टेबल राजीव यादव, कांस्टेबल प्रियांशु कुमार, कांस्टेबल सन्नी कुमार, कांस्टेबल यशवंत कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा चौहान, कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल कवलजीत चौधरी ने प्रतिभाग किया।

एसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने सभी प्रतिभागी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हरदोई पुलिस के इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से विभाग में उत्साह का माहौल है। जूडो में व्यक्तिगत उपलब्धि और बैडमिंटन में टीम की सफलता ने जिले के पुलिस खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *