Sitapur News: नहर किनारे मिली चप्पलें, विवाहिता लापता… परिजनों का ससुराल वालों पर गंभीर आरोप; पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Sitapur News: नहर किनारे मिली चप्पलें, विवाहिता लापता… परिजनों का ससुराल वालों पर गंभीर आरोप; पुलिस सीमा विवाद में उलझी

महमूदाबाद/ सीतापुर। पचदेवरा निवासी अनीता देवी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर अनीता को नहर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। अनीता के पिता प्रह्लाद के अनुसार, 9 अगस्त की रात मारपीट के बाद से बेटी गायब है। 10 अगस्त को शेरपुर पुल के पास नहर किनारे अनीता की चप्पलें बरामद हुईं।

‘सीमा विवाद’ में उलझी पुलिस, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद महमूदाबाद और रामपुर कलां पुलिस घटना को लेकर क्षेत्राधिकार के विवाद में उलझी रही। पुलिस की ओर से तत्काल सर्च अभियान शुरू नहीं किए जाने से नाराज परिजन और ग्रामीण मंगलवार देर रात खुद नहर में उतर गए।

ग्रामीणों ने जनरेटर की रोशनी में नहर में उतरकर अनीता की तलाश की। देर रात तक चले इस प्रयास के बावजूद विवाहिता का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस ने बताया दूसरे थाना क्षेत्र का मामला

महमूदाबाद थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामला रामपुर कलां थाना क्षेत्र से संबंधित है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, मामले की जांच रामपुर कलां पुलिस द्वारा की जा रही है।

फिलहाल अनीता देवी का कोई सुराग नहीं मिला है। विवाहिता के लापता होने और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस जांच पर सभी की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *