Lenskart Q1 Results: चश्मे बेचकर कंपनी ने कमाया बंपर मुनाफा, 270% उछलकर 222 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट

Lenskart Q1 Results: चश्मे बेचकर कंपनी ने कमाया बंपर मुनाफा, 270% उछलकर 222 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट

Lenskart Q1 Results: चश्मा बनाने और बेचने वाली प्रमुख कंपनी लेंसकार्ट ने वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों के बीच इसके चश्मों की मांग तेजी से बढ़ी है. कंपनी ने अपना शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 270 प्रतिशत बढ़ा लिया है. पिछले साल जिस तिमाही में कंपनी ने 60 करोड़ रुपये कमाए थे, वही मुनाफा अब बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही, कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 43.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 2,714.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

बंपर मुनाफे के पीछे प्रीमियम प्रोडक्ट्स का कमाल

लेंसकार्ट की इस भारीभरकम कमाई का एक बड़ा कारण कंपनी द्वारा खुद चश्मों की मैन्युफैक्चरिंग करना और महंगे उत्पादों की बढ़ती बिक्री है. इस रणनीति से कंपनी के मुनाफे का मार्जिन काफी बेहतर हुआ है. एबिटडा 75.1 प्रतिशत की छलांग के साथ 588.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं, इसका मार्जिन 17.7 प्रतिशत से सुधरकर 21.7 प्रतिशत हो गया है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रोडक्ट मार्जिन इतिहास में पहली बार 70 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गया है. भारत के भीतर भी प्रोडक्ट मार्जिन में अच्छा सुधार देखने को मिला है.

छोटे शहरों पर फोकस, तेजी से खुल रहे नए स्टोर

कंपनी का कारोबार अब सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों की ओर भी तेजी से विस्तार हो रहा है. भारत में कंपनी की प्रति स्टोर बिक्री 24.3 प्रतिशत बढ़ी है. इस तिमाही में लेंसकार्ट ने कुल 132 नए स्टोर खोले, जिनमें से 116 सिर्फ भारत में हैं. इसके साथ ही देशभर में 50 नए शहरों में कंपनी ने कदम रखा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से 83 स्टोर टियर2 और उससे छोटे शहरों में खोले गए हैं. अब कंपनी के कुल एक्टिव स्टोर्स की संख्या 3,459 हो गई है. इसके अलावा, ‘लेंसकार्ट गोल्ड’ मेंबरशिप लेने वालों की संख्या 93.5 लाख तक पहुंच गई है, जिससे होने वाली कमाई 57.4 प्रतिशत बढ़कर 66 करोड़ रुपये रही.

आंखों की जांच का नया रिकॉर्ड, पहली बार आए लाखों लोग

व्यापार बढ़ने के साथसाथ यह भी साफ हुआ है कि लोगों में आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इस तिमाही के दौरान लेंसकार्ट ने दुनिया भर में करीब 70 लाख आई टेस्ट किए, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत अधिक है. केवल भारत में ही 60 लाख लोगों ने आंखों की जांच कराई. इनमें से करीब आधे ग्राहक ऐसे थे, जिन्होंने जिंदगी में पहली बार अपनी आंखों का टेस्ट कराया था. बिक्री की बात करें तो, चश्मों की कुल बिक्री की मात्रा 25.7% बढ़ी है और भारत में चश्मों की औसत कीमत 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,856 रुपये हो गई है.

चीन से लेकर विदेश तक मजबूत हो रहा कारोबार

लेंसकार्ट केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जड़ें मजबूत कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जापान, मिडिल ईस्ट और दक्षिणपूर्व एशिया जैसे विदेशी बाजारों से कंपनी का रेवेन्यू 38 प्रतिशत बढ़कर 1,203 करोड़ रुपये हो गया है. अपनी सप्लाई चेन को और पुख्ता बनाने के लिए कंपनी चीन की जॉइंट वेंचर ‘फ्रेमकार्ट’ में अपनी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने जा रही है. इस सौदे पर लगभग 10.6 करोड़ रुपये का निवेश होगा. यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि फ्रेमकार्ट लेंसकार्ट की 30 प्रतिशत से ज्यादा जरूरतें पूरी करती है. इसके अलावा, दक्षिण कोरिया में ‘ओनडेज़ कोरिया’ की शुरुआत की जाएगी.

शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति

बेहतर वित्तीय नतीजों के बीच शेयर बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है. 12 अगस्त को लेंसकार्ट का शेयर मामूली गिरावट के साथ 585 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि, लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा फायदा मिला है. पिछले छह महीने में स्टॉक 14.04% चढ़ा है और एक साल में इसने 45.13% का रिटर्न दिया है. आज के समय में लेंसकार्ट का कुल मार्केट कैप 1.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *