Bareilly News : ससुराल पहुंची दुल्हन तो खुला पति की दूसरी शादी का राज, दर्ज कराई एफआईआर

Bareilly News : ससुराल पहुंची दुल्हन तो खुला पति की दूसरी शादी का राज, दर्ज कराई एफआईआर

अमृत विचार : बरेली में एक शादीशुदा व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करके दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। पति की असलियत सामने आने के बाद दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति पहले से शादीशुदा हैउसने यह बात छिपाई थी। महिला ने पति पर मानसिक प्रताड़ना, जान से मारने के प्रयास का भी गंभीर आरोप लगाया है।

घटनाक्रम हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव है। शिवानी ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें कहा कि 25 मई को कर्मचारी नगर के सचिन उर्फ सत्यपाल के साथ उसका विवाह हुआ था।

शादी के बाद विदा होकर जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि चला कि सचिन पहले से शादीशुदा है। यह जानकर उसके होश उड़ गए। इस संबंध में जब उसने पति और ससुराल वालों से सवाल किया तो वह भड़क गए। दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। पति के पहले से शादीशुदा होने और ससुराल वालों के रवैये से शिवानी टूट गई। आरोप है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

प्रताड़ना और मारपीट 

शिवानी का आरोप है कि घर में लगातार कलह होने लगी। उसने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया। शिवानी ने कहा कि पति ने उसे जान से मारने की नीयत से छत से नींचे फेंक रिया। उसे गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाद में सचिन मायके छोड़ गया।

घर भी पति की बहन का 

शिवानी का आरोप है कि सचिन ने जिस घर को अपना बताया था। वो भी उसकी बहन का निकला। शिवानी ने ससुराल वालों के साथ पति पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। शिवानी के मुताबिक सचिन मूलरूप से भगवंतपुर का रहना वाला है। भगवंतपुर पहुंचने पर ही उसकी असलियत सामने आई।

शिवानी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति सचिन समेत 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पति सहित 10 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *