नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता..

नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता..
Featured Image

आजकल हर कोई अच्छी जिंदगी जानी चाहता है, जिसके लिए अच्छी कमाई की जरूरत होती है। बहुत बार लोग पैसा तो कमा लेते हैं, लेकिन वो कहां जाता पता ही नहीं चलता। अगर अच्छी कमाई के बावजूद घर में पैसा टिक नहीं रहा या बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक नमक और लौंग का उपाय भी है, जिसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानिए इस उपाय के बारे में।

नमक और लौंग का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा का असर परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करता है, जबकि लौंग की सुगंध घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रतीक मानी जाती है।

ऐसे करें यह उपाय

इस उपाय के लिए एक कांच की कटोरी लें और उसमें थोड़ा-सा मोटा नमक भर दें। अब उसमें चार या पांच लौंग रखकर घर के किसी ऐसे कोने में रखें, जहां वह सुरक्षित रहे। कई लोग इस उपाय को घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपनाते हैं।

क्या है मान्यता?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से घर में नकारात्मकता कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार, धन की आवक और घर में सुख-शांति बनी रहने में मदद मिल सकती है। साथ ही लौंग की खुशबू से घर का वातावरण भी ताजगी भरा महसूस होता है।

बाथरूम के लिए भी उपाय

अगर बाथरूम से जुड़ा कोई वास्तु दोष माना जाता है, तो वहां एक कटोरी में क्रिस्टल नमक भरकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि समय-समय पर उस नमक को बदलते रहें। मान्यता है कि इससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और वातावरण अधिक संतुलित बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *