Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दो पत्नियों के झगड़े से तंग आकर ट्रक ड्राइवर ने दे दी जान!

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दो पत्नियों के झगड़े से तंग आकर ट्रक ड्राइवर ने दे दी जान!

अमृत विचार : शाहजहांपुर जिले की कलान तहसील के गांव धनुआ खेड़ा में दो बीवियों के झगड़े से तंग आकर एक ट्रक ड्राइवर ने बबूल के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

धनुआखेड़ा गांव निवासी ट्रक ड्राइवर पिंकू की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी का नाम सुखदेवी है, उसका मायका फतेहपुर के किशनपुर में हैं। दूसरी पत्नी नन्ही का मायका बरसुइया, जिला हरदोई में है। पहली पत्नी सुखदेवी से दो बेटे हीरोस 10 वर्ष व गुड्डू 5 वर्ष हैं, जबकि दूसरी पत्नी नन्ही से दो बेटियां राशि 3 वर्ष व अंशिका 1 माह हैं।

दोनों पत्नियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गृह कलह होता रहता था, जिससे तंग आकर पिंकू ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

बबूल के पेड़ पर लटके पिंकू

पिंकू बुधवार देर रात घर से निकला और गांव के पास बबूल के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर झूल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण खेतखलिहान की ओर गए तो उन्होंने पेड़ से लटकता शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद विधि विज्ञान टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जांच 

थाना प्रभारी का कहना है कि गृह कलह के कारण युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *