Budaun News : सावन के तीसरे सोमवार और शिवतेरस पर शिवमय हुआ बदायूं, कछला घाट पर उमड़ी भीड़

Budaun News : सावन के तीसरे सोमवार और शिवतेरस पर शिवमय हुआ बदायूं, कछला घाट पर उमड़ी भीड़

बदायूं, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। भक्तों ने शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान हरहर महादेव और बमबम भोले के जयकार किए जाने से वातावरण भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में व्यवस्थाएं की गई और कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर में लगातार गूंजते जयकारों से माहौल शिवमय नजर आया। उधर, कछला गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने गंगाजल भरा और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों के जत्थे डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नाचतेगाते और हरहर महादेव का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। कई जत्थों में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

शहर के पथिक चौक स्थित बिरुआबाड़ी मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर जलाभिषेक कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए। कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रखा गया, जिससे आवागमन में परेशानी न हो। बिरुआबाड़ी मंदिर और हर प्रसाद मंदिर में दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, कांवड़ियों की सेवा के लिए मार्गों पर जगहजगह सहायता शिविर लगाए गए, जहां उन्हें भोजन, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

रातभर बरेलीमथुरा और फर्रुखाबाद हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थों की आवाजाही बनी रही। डीजे पर बज रहे शिव भजनों और हरहर महादेव के जयघोष से हाईवे का माहौल भक्तिमय नजर आया। कांवड़ियों के कदम शिव धामों की ओर बढ़ते रहे और शिव भक्ति का उत्साह पूरे क्षेत्र में दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *