RailOne ने मचाया धमाल! 4.76 करोड़ डाउनलोड के पार, रोज बुक हो रहे 10 लाख रेल टिकट

RailOne ने मचाया धमाल! 4.76 करोड़ डाउनलोड के पार, रोज बुक हो रहे 10 लाख रेल टिकट
RailOne ने मचाया धमाल! 4.76 करोड़ डाउनलोड के पार, रोज बुक हो रहे 10 लाख रेल टिकट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने वाला RailOne ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए इस इंटीग्रेटेड रेलवे ऐप ने डाउनलोड के मामले में 4.76 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रेलवे के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 तक RailOne के जरिए रोजाना करीब 10 लाख ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे थे।

रोजाना 10 लाख टिकटों की बुकिंग

रेल मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त को जारी जानकारी के अनुसार, RailOne के जरिए प्रतिदिन बुक होने वाले टिकटों में करीब 2.9 लाख रिजर्व्ड टिकट और 7.24 लाख अनरिजर्व्ड टिकट शामिल हैं।

ऐप की खासियत यह है कि यात्रियों को रेलवे की अलगअलग सेवाओं के लिए कई ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें सिंगल साइनऑन सुविधा दी गई है, जिससे कई रेलवे सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से एक्सेस किया जा सकता है।

रिजर्वेशन से प्लेटफॉर्म टिकट तक, एक ऐप में कई सुविधाएं

RailOne के जरिए यात्री ऑनलाइन रिजर्व्ड टिकट, UTS अनरिजर्व्ड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में PNR स्टेटस, ट्रेन रनिंग स्टेटस, RailMadad और यात्रा के दौरान फूड ऑर्डर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

यात्री इसमें Rail Wallet भी जोड़ सकते हैं। इससे टिकट बुकिंग के दौरान भुगतान की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने में मदद मिलती है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बढ़ा चलन

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन रिजर्व टिकट बुकिंग में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 201314 में करीब 49 फीसदी रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक होते थे, जबकि अब यह आंकड़ा करीब 89 फीसदी पहुंच गया है।

अनरिजर्व्ड टिकटों की बुकिंग में भी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल बढ़ा है। रेलवे के अनुसार, वर्तमान में करीब 39 फीसदी अनरिजर्व्ड टिकट ऐप के जरिए बुक किए जा रहे हैं।

RailOne के 4.76 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड

रेल मंत्रालय के मुताबिक, RailOne ऐप को अब तक 4.76 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। लॉन्च के करीब एक साल के भीतर यह आंकड़ा ऐप की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है।

नई IRCTC वेबसाइट भी जल्द होगी लॉन्च

रेलवे टिकट बुकिंग को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन पिछले महीने लॉन्च किया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसका फाइनल और स्टेबल वर्जन जल्द जारी किए जाने की तैयारी है।

नई वेबसाइट के यूजर इंटरफेस में बदलाव किया गया है। साथ ही रेलवे अपनी बैंडविड्थ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, ताकि पीक टाइम में एक साथ बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुक कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *