श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर हुए ये 3 मैच विनर खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर हुए ये 3 मैच विनर खिलाड़ी

मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर टीम 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने वाली है। जिसके लिए अब कुछ दिन का ही समय बाकी रही है। इस सीरीज के लिए टीम काफी तैयारी करती हुई नजर आ रही है, क्योंकि यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा अहम है। इसलिए टीम का इस सीरीज में खिताब अपने नाम करना होगा, लेकिन सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के दो गेंदाबाज चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। जिसमें जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है। लेकिन अब एक और खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

वॉशिगटन सुंदर की फिटनेस पर आई बड़ी खबर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका दौरे के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान किया गया था, तो इस दौरान BCCI ने यह बात साफ कर दी थी कि भारतीय टीम के खिलाड़ी वॉशिगटन सुंदर, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं। वहीं दूसरे टेस्ट में भी सुंदर के फिटनेस को देखने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि वह खेल पाएंगे या फिर नहीं।

एक बार फिर से हाल ही में TOI से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया कि

“अभी वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलने की संभावनाए बहुत ही कम लग रही है। टीम मैनेजमेंट को उसी तरह से तैयार होने के लिए कहा गया है। बता की BCCI मेडिकल टीम की पूरी कोशिश है कि सुंदर सही होकर टीम का हिस्सा बन सके।”

सुंदर को क्यों बनाया गया Team India का हिस्सा

अपने बयान ने आगे उन्होंने कहा कि

“इस दौरे के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर को केवल इस उद्देश्य से चुना गया है कि अगर वह सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो ऐसे में वह इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।”

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान खिलाड़ी के चोटिल हो जाने कारण तब से सुंदर ने किसी भी सीरीज में भारतीय टीम से बाहर हैं।

इसलिए खिलाड़ी का वर्कलोड भी काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। सुंदर को अगर टीम में शामिल किया जाता है, तो ऐसे में वह टीम के 16वें सदस्य होंगे, अगले हफ्ते इस बारे में बोर्ड के द्वारा पक्का कर दिया जाएगा कि वह इस टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

Team India के पास है सुंदर का बैकअप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल हो जाने के बाद भारतीय टीम में इस दौरे के लिए बोर्ड के द्वारा टीम में सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। दरअसल सारांश बीते काफी समय से घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे, इसलिए खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका दिया गया है।

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *