
मुरादाबाद, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर ने गुरुवार को बुध बाजार पुलिस चौकी से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा टाउन हॉल बाजार, गंज, एकता द्वार होते हुए गांधी स्मारक कम्पनी बाग पहुंची। यहां पर राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। हरघर तिरंगा अभियान देश के नागरिकों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के मन में सदैव बना रहना चाहिए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के गौरव और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का कार्य कर रही है। तिरंगा यात्रा का मार्ग में व्यापार मंडल, कपड़ा कमेटी, पार्षद डा. गौरव श्रीवास्तव, हरीश भसीन, रेडीपटरी प्रकोष्ठ के अजय माहेश्वरी, हिमांशु, मंडल अध्यक्ष सूर्य मोहन, मनीष अग्रवाल, मध्य नगर मंडल कार्यकारिणी सहित व सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
आयोजन में जिला प्रभारी मोहनलाल सैनी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, यात्रा संयोजक एवं महामंत्री विशाल त्यागी, सहसंयोजक अशोक सैनी एवं दीपक चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महामंत्री शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, नवीन चौधरी, आदित्य शंकधार, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी, सुनीता शर्मा, आदेश चौधरी, सिमरन कौर, मंगल सेन राजपूत, निमित्त जायसवाल, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, राजेश कुमार चुन्नू, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, कपिल देव, रजनीकांत जाटव आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें