Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 301 वीरता पदकों का ऐलान, पुलिसअग्निशमन सेवा के 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 301 वीरता पदकों का ऐलान, पुलिसअग्निशमन सेवा के 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा सुधारात्मक सेवा के कर्मियों के लिए वीरता और सेवा पदकों की घोषणा की है। इस साल कुल 1,057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इनमें 301 वीरता पदक शामिल हैं। इन पदकों के लिए 272 पुलिसकर्मियों और 29 अग्निशमन सेवा के कर्मियों का चयन किया गया है।

वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों को सम्मान

कुल 301 वीरता पदकों में सबसे अधिक 197 पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले कर्मियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा जम्मूकश्मीर क्षेत्र के 51, पूर्वोत्तर के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार, वीरता पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने के दौरान असाधारण साहस और जोखिम उठाने का परिचय दिया हो। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पदक के लिए संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए उसके द्वारा उठाए गए जोखिम का भी आकलन किया जाता है।

92 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

केंद्र सरकार ने विशिष्ट सेवा के लिए 92 राष्ट्रपति पदक देने की भी घोषणा की है। इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा, 3 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड सेवा और 2 सुधारात्मक सेवा के कर्मी शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि राष्ट्रपति पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड विशेष और विशिष्ट रहा है।

664 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

इसके अलावा 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। इनमें 606 पुलिसकर्मी, 28 अग्निशमन सेवा, 18 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड सेवा और 12 सुधारात्मक सेवा के कर्मी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण, सूझबूझ और बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पदकों का पूरा आंकड़ा
सम्मान कुल पदक
वीरता पदक 301
राष्ट्रपति पदक 92
सराहनीय सेवा पदक 664
कुल 1,057

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *