
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा के चलते शुक्रवार को रूट डायवर्जन लागू नहीं किया गया। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शनिवार को विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया गया है।
एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार को भारी और मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध पूर्व में निर्धारित डायवर्जन रूट के अनुसार लागू किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या 15 अगस्त की रात से बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक ट्रैफिक व्यवस्थाएं और डायवर्जन प्लान पहले से जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन योजना 15 अगस्त की रात से शुरू होकर सोमवार शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगी।
अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान निर्धारित रूट और वैकल्पिक मार्गों पर सख्त निगरानी रहेगी ताकि यातायात सुचारु रहे और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन का पालन करें,भारी वाहनों के चालक शनिवार को आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी अनिश्चितता के लिए टोल‑फ्री नंबर या ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें